दर्शनार्थियो के लिए निम्न बातो का ध्यान रखना अनिवार्य होगा।
१. दर्शनार्थियों द्वारा मंदिर में प्रसाद, फूलमाला, नारियल, ध्वजा लेकर आना वर्जित रहेगा। २. दर्शन कतार में लगने से पूर्व पंजीकरण निरीक्षण केन्द्र पर दर्शन पंजीकरण के साथ आधार कार्ड एवं कोविड वैक्सीन के प्रथम डोज का प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक होगा, बिना प्रमाण के दर्शन कतार में प्रवेश वर्जित होगा।
३. जिसके वैक्सीन की प्रथम डोज नहीं लगी है उनको RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट 72 घण्टे की
समयावधि तक की साथ लेकर आना अनिवार्य होगा | ४. बिना मास्क के दर्शन कतार में प्रवेश वर्जित रहेगा।
५. दर्शन कतार व मंदिर प्रांगण में प्रत्येक दर्शनार्थी एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाकर रखें। ६. दर्शन से पूर्व दर्शनार्थी अपने हाथों को साबुन से धोए तथा सेनिटाईजर का नियमित प्रयोग करें।
७. मंदिर प्रांगण व दर्शन कतार में दर्शनार्थी किसी भी वस्तु को ना छुएं इसका पूरा-पूरा ध्यान रखें। ८. सभी भक्तों को दर्शन पंजीकरण कराना आवश्यक है। बिना पंजीकरण दर्शन लाइन में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
९. भक्तों को अपने जूते चप्पल गाड़ी में अथवा अपने रुकने के स्थान पर छोड़कर आना होगा|
१०. दर्शन उपरान्त मंदिर परिसर में रुकना सख्त मना है। ११. दर्शन पंजीकरण से दिन में एक ही बार दर्शन होगा दोबारा दर्शनों के लिए प्रवेश नहीं मिलेगा| आप दर्शनों के प्रति बने नियमों का पालन करते हुए बाबा श्याम की विशेष कृपा के पात्र बनें।